जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव निवासी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ ने भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जलालपुर थानाध्यक्ष रमेश यादव ने जरूरतमंदों में कंबल वितरण को पुनीत कार्य बताया। चन्दन ने बताया 100 कंबल गरीब, असहाय विधवा व दिव्यांग लोगों में वितरण किया गया। इस मौके पर चन्दन ने कहाकि ठंड में गरीबों, असहायों को वस्त्र देना सबसे पूर्ण कार्य है। श्री सेठ ने कहा कि इस पुण्य कार्य में डा. रंगनाथ दूबे, डा. संगीता दूबे व पूर्व ग्राम प्रधान भवनाथपुर प्रमिला देवी सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। इस अवसर पर महेन्द्र राजभर, श्रवण दूबे, रामलाल सेठ, संगम जायसवाल, संदीप अग्रहरी, वीर बहादुर सिंह, पिन्टू राजभर आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
असहायों और जरूरमंदों अभिनेता चन्दन ने बांटे कंबल

Previous article

