― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअसन्तुलित तेज रफ्तार कार दुकान को तोड़ते हुए पलटी, लाखों का नुकसान

असन्तुलित तेज रफ्तार कार दुकान को तोड़ते हुए पलटी, लाखों का नुकसान

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में गुरुवार को स्विफ्ट कार दुकान से टकरा कर पांच फीट ऊपर जाकर पलट गई। कार की चपेट में आकर लाखों रुपये का नुकसान हुआ। संयोगवश दुकान का मालिक बाल बाल बच गया। कार में सवार तीनों युवक घायल हुए है। उसमें से एक युवक को गम्भीर चोट आयीं है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार मालिक को पकड़ लिया है।

कल्याणपुर बाजार की तरफ से तेज रफ्तार में स्विफ्ट कार जफराबाद की तरफ जा रही थी। उक्त बाजार में नत्थनपुर निवासी रवि शंकर मौर्या की चाइनीज खाने की दुकान है। कार में चंदन निषाद व नंदन पुत्रगण कैलाश निषाद निवासी मोथहा तथा रंजीत कुमार पुत्र पलटू यादव निवासी बीबीपुर सवार थे। चंदन निषाद को काफी गम्भीर चोट आई है। बाकी दोनों भी घायल हुए हैं। गाड़ी मालिक रंजीत कुमार खुद गाड़ी में सवार में था। दुकान के मालिक रविशंकर मौर्या ने बताया कि हमारा करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया है जिसमे दुकान ध्वस्त हो गयी। उसका सारा सामान टूट फूट गया। मोटर साइकिल कार से कुचल कर लगभग नष्ट हो गयी है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गयी है। कार चला रहे युवक को लोगों ने नशे में बताया है।

Share Now...