Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरअशोभनीय शब्दों के प्रयोग के लिए डिप्टी सीवीओ से मांगा गया स्पष्टीकरण

अशोभनीय शब्दों के प्रयोग के लिए डिप्टी सीवीओ से मांगा गया स्पष्टीकरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज में तैनात डिप्टी सीवीओ डाक्टर लाल रत्नाकर सिंह द्वारा अपने उच्चाधिकारी से फोन पर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में सीवीओ जौनपुर द्वारा लिखित रूप से पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया जाता है कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजना नन्दिनी कृषक समृद्ध योजना की प्रगति के बारे में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.परमहंस राय द्वारा फोन पर गुरुवार को उक्त डिप्टी सीवीओ से जानकारी मांगी गई। उस दौरान डिप्टी सीवीओ द्वारा अपने उक्त उच्चाधिकारी से फोन पर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को ही पशु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राय द्वारा पत्र जारी कर शासकीय कार्य में उदासीनता और आदेशों की अवहेलना के साथ ही अशोभनीय शब्दों के प्रयोग के लिए लिखित रूप से स्पष्टीकरण मांगा है। जिसकी सूचना जिले के उच्चाधिकारियों समेत शासन तक को भेज दिया गया है। फिलहाल इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।