Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरअवैध पिस्टल से युवक ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

अवैध पिस्टल से युवक ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के डीहा(भीमपुर) गांव में शुक्रवार रात 10बजे कोइलारी बाजार से घर पहुंचे युवक ने कमरें में जाते ही अवैध पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए घायल को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मृतक राजेश सरोज (38), पुत्र दसरथ सरोज, खेती के साथ-साथ व्यवसाय भी करता था। रोज की तरह शुक्रवार शाम को बाइक से कोइलारी बाजार गया और खाने-पीने के बाद देर रात घर लौटा। पत्नी सरिता घर के बाहर किचन में काम कर रही थी, तभी वह कमरे में गया और खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर पत्नी जब कमरे में पहुंची तो खून से लथपथ राजेश को देखकर चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन-फानन में उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सुबह इसकी जानकारी मिली और जब टीम घर पहुंची, तो अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया।

परिवार में शोक, आत्महत्या का कारण अज्ञात मृतक का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है। उसके चार भाई नौकरी और व्यवसाय में लगे हैं। पुलिस को कोई पारिवारिक विवाद भी नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों पर संदेह बना हुआ है। मृतक के तीन बच्चे गरिमा, आर.एस., अहन हैं। पत्नी सरिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।