Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरअराजकतत्वों ने गुमटियों में लगा दी आग

अराजकतत्वों ने गुमटियों में लगा दी आग

जौनपुर धारा, खुटहन। अराजकतत्वों ने शुक्रवार की रात खुटहन चौराहे के बगल पिलकिछा मार्ग पर स्थित तीन गुमटियों को आग के हवाले कर दिया। जाते जाते दो गुमटियों को धक्का देकर गिरा दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई। खबर लिखे जाने तक थाने में किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। पिलकिछा गांव निवासी रामकुमार यादव, मंगरू तथा इसी गांव के राकेश शर्मा की अगल बगल गुमटी में चाय पान, समोसा टिकिया व सैलून की दुकान संचालित है। अराजकतत्वों ने तीनों गुमटियों में आग लगा दिया। इसके बगल सेरापट्टी गांव निवासी सिकंदर यादव तथा शेरपुर गांव के शौकत अली की भी गुमटी में दुकान है जिसे अराजकतत्वों ने धक्का देकर पलट दिया। अगलगी में लगभग 50 हजार से अधिक की क्षति का अनुमान है।