जौनपुर धारा, खेतासराय। बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाला गया जिसमें आकर्षक झांकियां भी शामिल रही। इस दौरान भारी संख्या में स्त्री पुरुष शामिल रहे तो वहीं खुशी का इजहार करते हुए लोगों ने पटाखे भी छोड़े। इस क्रम में नगर पंचायत खेतासराय में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर से संबंधित झांकियां व भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें लोग नाचते गाते बैंड बाजे पर थिरकते हुए व बाबा साहब के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह जुलूस नगर भ्रमण करते हुए डाकखाने के पास बौद्ध विहार के पास संपन्न हुआ। इस कड़ी में जमदहां बाजार में बाबा साहब की जयंती पर आकर्षक जुलूस निकाला गया जिसमें छोटे बच्चे काफी उत्साहित दिखे तो वहीं लोग बाबा साहब का गुणगान करते हुए चल रहे थे साथ ही पटाखे छोड़ कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेंद्र प्रताप, सुनील कुमार, हीरालाल, राम स्वारथ, त्रिलोकी नाथ, जय राम, डाक्टर पीके, सुबाष चंद्र आदि शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी चोब सिंह व थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह मयफर्स चक्रमण करते रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
अम्बेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Previous article


