Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरअम्बेडकर जयंती पर निकला जुलूस

अम्बेडकर जयंती पर निकला जुलूस

  • लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद

जौनपुर धारा, पवांरा। शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयन्ती लोगों ने बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनायी। क्षेत्र अन्तर्गत पवांरा, दारापुर, कुड़रिया, सेमरिया, बनकट आदि गांवों के लोगों ने आकर्षक झांकी निकाली। डीजे की धुन पर जुलूस में शामिल पुरुष व महिलायें नाचते व नारा लगाते हुए मुरादपुर (पवांरा ) में लोग एकत्रित हुए और उनकी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला व उनके द्वारा किये गये महान कार्यों के बारें में लोगों को बताया। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पर पुलिसबल तैनात रही। उपनिरीक्षक मंजय यादव, उपनिरीक्षक बासदेव प्रसाद पुलिसबल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और सड़क पर चल रही भीड़ को यातायात के प्रति जागरुक करते रहे। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।