जौनपुर धारा, केराकत। सरकार किसानों व मजदूरों की बेहतरी के लिए करोड़ों रूपये पानी की तरह खर्च कर नीत नए योजनाए लाती रही है, लेकिन कुछ सरकारी कर्मचारी व अधिकारीगण सरकार के सभी योजनाओं व आदेशों की धज्जियां उड़ाते किसानों मजदूरों का शोषण करने से बाज नहीं आते। क्षेत्र के अमीन राहुल द्रविड़ के ऊपर अपने आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत करते हुए उप जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। छितौना ग्राम निवासी धर्मराज जो गरीब दिहाड़ी मजदूर है, ने बताया कि उसका विद्युत बिल के बकाया का आरसी आया हुआ था, जिसमें पीड़ित ने अमीन राहुल द्रविड़ को पहले 10000 रूपये दिया, उसके बाद 5000रूपये दिया उसके एक सप्ताह बाद अमीन द्वारा 30000 रूपये लेकर संपूर्ण बकाया समाप्त करने के नाम पर लिया गया। पहले के दिए गए दो किस्तों का रसीद तो दे दिया गया लेकिन 30000 का रसीद देने में अमीन आना-कानी कर रहें हैं। कई दिनों तक अमीन के चक्कर काटने के बाद भी अभी तक पीड़ित को 30000 रूपये का रसीद नहीं मिला। काफी विनती करने के बाद जब थक हार गया तो पीड़ित ने जिलाधिकारी को संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
― Advertisement ―
अमीन के शोषण से परेशान मजदूर ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

Previous article
Next article

