जौनपुर धारा, जौनपुर। अमरावती ग्रुप के डायरेक्टर रवि प्रकाश पाण्डेय के पूज्य पिता स्वर्गीय पं.निद्वनारायण पाण्डेय की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के ग्राम हरदीपुर में गरीब और असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया। उक्त मौके पर उन्होने बताया कि हम लोग अपने पिता की स्मृति दिवस पर हर साल एक हजार कंबल का वितरण गरीब एवं असहाय लोगों में करते चलें आ रहे है। हम लोगों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि ऐसे लोगों की सेवा कर पाते हैं और इसी बहाने क्षेत्र वासियों से मुलाकात हो जाती हैं। ईश्वर ने हम लोगों को इस लायक बनाया हैं कि हम लोग असहाय लोगों की मदद कर सके। हम लोगों द्वारा नौ सालो से लगातार गरीब व असहाय लोगों में कंबल वितरित किया जा रहा हैं और 9 जनवरी को पिताजी की स्मृति दिवस पर रजनीकांत मिश्रा ‘बबलू’ अमरावती ग्रुप के डायरेक्टर की उपस्थिति में गरीब एवं असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया। उक्त अवसर पर रामप्रकाश पाण्डेय उर्फ मुन्ना पूर्व प्रधान, अश्विनी शुक्ला, महिमा पाण्डेय, अरविन्द कुमार पाण्डेय बिन्दे पत्रकार, बृजेश पाण्डेय अध्यापक, प्रेम शंकर पाण्डेय क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
अमरावती ग्रुप ने स्मृति दिवस पर वितरित किया कंबल



