Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअभियान चलाकर किया चालान, वसूले शमन शुल्क

अभियान चलाकर किया चालान, वसूले शमन शुल्क

जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात व जनपद पुलिस द्वारा वाहनों पर ‘जाति सूचक, सम्प्रदाय सूचक, पद सूचक, अन्य आपत्ति जनक शब्द, चित्र’ के विरुद्ध संघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रवर्तन का कार्यवाही किया गया। गुरूवार को निदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उ.प्र.के निर्देश पर  वाहनों पर ‘जाति सूचक, सम्प्रदाय सूचक, पद सूचक या अन्य आपत्ति जनक शब्द, चित्र’ के विरुद्ध 48 घण्टे का विशेष अभियान चलाये जाने के दुसरे दिन पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा के निर्देश में यातायात प्रभारी जी.डी.शुक्ला, सभी निरीक्षक यातायात तथा जनपद के समस्त थाना प्रभारी ने प्रवर्तन की कार्यवाही किया।इस दौरान 417 का चालान, वाहनों पर ‘जाति सूचक, सम्प्रदाय सूचक, पद सूचक अन्य पर 278 का चालान कर कुल 5,36,000 रूपये का शमन वसूल किया।