Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरअभिनेता चन्दन ने जन्मदिन पर बांटा कम्बल

अभिनेता चन्दन ने जन्मदिन पर बांटा कम्बल

जौनपुर धारा, जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी रियल हीरो की मिसाल पैदा करने वाले फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनका दरियादिली वाला अंदाज किसी से छिपा नही है। यही वजह है कि आज फैंस उन्हे बेइंतहा प्यार करते हैं। सोमवार को चन्दन सेठ अपने जन्मदिन के अवसर पर पराऊगंज बाजार में कंबल वितरण करने पहुंचे तो वहां के अध्यक्ष शिवचन्द यादव के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने उनका बैंड बाजे व गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। अभिनेता ने वहां असहाय व गरीब लोगों में कबंल वितरण किया। बता दें चन्दन सेठ पराऊगंज बाजार में सम्मान समारोह व असहाय एवं गरीबों में कंबल वितरण के लिए वहां पहुंचे थे। चन्दन ने गांव के बच्चों के साथ केक काटकर अपना 32वां जन्मदिन मनाया। चन्दन ने अपने हाथों से 300बच्चों में बिस्कुट और चाकलेट बाँटा। चन्दन ने बताया इन बच्चों से मिलकल जन्मदिन यादगार बन गया। बताया कि बच्चों और ग्रामवासियों ने जिस तरह प्यार और सम्मान दिया है, अतुलनीय है। विदित हो कि जन्मदिन के खास मौके पर 500 असहाय व जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। इस अवसर पर उन्होने 10 पौधों का पौधरोपड़ किया। इस अवसर पर पराऊगंज व्यापार मण्डल अध्यक्ष शिवचन्द यादव, पराऊगंज चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र भाई पटेल, दीपक दुबे, पंकज गिरि, कृपाशंकर दुबे, राजेन्द्र पटेल, रवि यादव, मुकेश गुप्ता, टिन्कू गिरि, हरिशचन्द यादव, विवेक यादव, सुजीत यादव, संवारी सोनकर, शास्त्री कनौजिया समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।