जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के गांवों में नियुक्त बीसी सखी अब निर्धारित पोशाक में नजर आएंगी। इसके लिए शासन स्तर से शाहगंज ब्लाक में 54 बीसी सखियों को लाल रंग की साड़ी प्रदान की गई। साड़ी पाने के बाद बीसी सखियों के चेहरे खिल उठे। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चयनित बीसी सखियां गांवों में लोगों को बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक करती हैं। स्वयं सहायता समूह की शिक्षित महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ब्लाक में 65 बीसी सखियों को नियुक्त किया गया है। बीसी सखी बैंक में खाता खोलवाने, रुपये जमा व निकासी करवाने तथा बीमा कराने का कार्य करती हैं। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता है। फिलहाल 54 बीसी सखियों को एक एक साड़ी दी गई है। प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने सोंधी ब्लांक कार्यालय सभागार में इन बीसी सखियों को साड़ी वितरित किया। इस मौके पर बीडीओ नंदलाल कुमार, प्रिंकेश कुमार प्रजापति, संदीप द्विवेदी, अन्तिमा, सुधा यादव, पूजा, किरन, रेखा मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अब पोशाक में नजर आएंगी बीसी सखी


