Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरअपहृत किशोरी बरामद, आरोपित दंपती व भाई गिरफ्तार

अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित दंपती व भाई गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने लगभग पांच महीने पहले बहला-फुसलाकर अगवा की गई 16वर्षीय लड़की को मंगलवार को बरामद कर मुख्य आरोपी व उसके भाई-भाभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का चालान कर पुलिस ने किशोरी का महिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी करीब पांच माह पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। किशोरी के स्वजन ने काफी खोजबीन की, पता न चलने पर शिकारपुर निवासी डब्लू नामक युवक पर बहका-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। साजिशकर्ता के तौर पर उसके भाई राजू व भाभी माधुरी देवी को आरोपित किया। पुलिस अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। शिकारपुर पुलिस चौकी प्रभारी गिरीश कुमार मिश्र ने सहयोगी कांस्टेबल विपिन यादव, कृष्ण कुमार व महिला आरक्षी शिवानी त्रिपाठी को साथ लेकर मिले सुराग पर मंगलवार को शहर में रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से आरोपितों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि भगा ले जाने के बाद आरोपित किशोरी को कई स्थानों पर ले जाकर साथ रहा। किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया गया है। न्यायालय में बयान के लिए पेश किया जाएगा। रिपोर्ट व बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म सहित अन्य धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।