Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनअन्नू कपूर का 2 बार हुआ तलाक, पहली पत्नी से ही फिर...

अन्नू कपूर का 2 बार हुआ तलाक, पहली पत्नी से ही फिर रचाई शादी

अन्नू कपूर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम हैं जिन्होंने कई छोटे-छोटे किरदार अदा कर काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है. अन्नू कपूर ने टीवी शो ‘अंताक्षरी’होस्ट करके घर-घर में पहचान बना ली थी. उसके बाद इस एक्टर ने कई शो होस्ट किए. अन्नू कपूर ने फिल्म ‘मंडी’से बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें फिल्मों में पहचान ‘उत्सव’ से मिली. आज ये एक्टर अपना  67वां जन्मदिन मना रहे हैं. तो चलिए आज अन्नू कपूर के जन्मदिन पर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं-टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अन्नू कपूर आईएएस अफसर बनना चाहते थे, लेकिन पैसों की तंगी की वजह से इस एक्टर का वो सपना पूरा न हो सका. अन्नू कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दौर में वो वक्त भी देखा है, जब उन्हें लॉटरी की टिकट और चाय बेचकर गुजारा करना पड़ता था. लेकिन फिर अपनी मेहनत और लगन से इस एक्टर ने अपनी किस्मत बदल डाली. प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘सात खून माफ’ में अन्नू कपूर ने प्रियंका के सात पति में से एक का किरदार अदा किया था. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ये एक्टर अपने करियर के सबसे बड़े विवाद में घिर गए थे. दरअसल, इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने इस एक्टर के साथ इंटिमेट सीन करने से इंकार कर दिया था, जिसपर अन्नू कपूर ने चौंका देने वाला बयान दिया था. अन्नू कपूर ने अपने बयान में कहा था कि अगर वह अच्छे दिखते और वह एक हीरो होते तो प्रियंका चोपड़ा उनके साथ इंटिमेट सीन कर लेतीं. एक्टर के इस बयान के बाद ये विवाद काफी लंबा चला था.