जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जौनपुर के लोहिया पार्क में जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिह, राणा सिंह के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘योग फार वन अर्थ, वन हेल्थÓ है, जिसमे बड़ी संख्या मे स्थानीय लोगो ने प्रतिभाग किया। योग सत्र के बाद उद्यान विभाग के द्वारा पौध वितरण का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे उपस्थित लोगों को पर्यावरण सरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पौधे भेट किये गये। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि एक पौधा मां के नाम लगाये और बच्चो के जन्मदिन, शादी के सालगिरह, या अन्य किसी महत्वपूर्ण तिथि पर भी एक पौधा लगाये। पौध भेंट करने से अच्छा उपहार दूसरा कोई नही, इस पहल को प्रतिभागियों ने खूब सराहा। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि मानसिक शांति और समग्र कल्याण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होने उपस्थित सभी लोगो से दैनिक जीवन मे योग को अपनाने की अपील किया और पर्यावरण सरंक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण माहौल मे हुआ। जिसमें समस्त कार्यालय कार्मिक ने मौके पर एक स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वितरित किये गये पौधे


