― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनुशासन ही सफलता की कुंजी : डा. अब्दुल कादिर

अनुशासन ही सफलता की कुंजी : डा. अब्दुल कादिर

  • मो. हसन पीजी कालेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पहले दिन का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपने समाज और देश के लिए सेवा देते हैं, जिससे समाज में समानता और एकता को बल मिलता है। साथ ही उन्होंने कहा की हम शिक्षा के माध्यम से समाज एवं देश को नवीन उच्चाइयों तक ले जाने में सक्षम हो सकते हैं। अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाह आलम ने कहाकि देश को युवाओं की जरूरत है जो राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से उभर कर आ रहे है। अंत में नोडल अधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।  इस बीच हाजी जलाउद्दीन, डा. ममता सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डा. राकेश कुमार बिंद, डा. विवेक विक्रम सिंह, अनुराग यादव, आँचल मौर्या एवं समस्त स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमित सिंह ने किया।

Share Now...