Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरअनुशासनहीनता के आरोप में तीन शिक्षक बर्खास्त

अनुशासनहीनता के आरोप में तीन शिक्षक बर्खास्त

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने तीन शिक्षकों को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की हुई प्रबंध समिति की बैठक में इतिहास के प्रवक्ता अभिषेक सिंह, नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अशोक मौर्य तथा सहायक अध्यापक अशोक कुमार वर्मा को 18 दिसंबर को अनुशासनहीनता व अन्य अवैध कृत्यों के संबंध में निलंबित कर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई थी। 11 फरवरी को उपरोक्त शिक्षकों को प्रबंध समिति द्वारा उनके पदों से निलंबित कर विद्यालय से उनकी सेवा समाप्त कर दिया है। उक्त आशय की जानकारी प्रबंधक रामेश्वर सिंह तथा प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।