Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित कार ने बाइकों में मारी टक्कर, चार घायल

अनियंत्रित कार ने बाइकों में मारी टक्कर, चार घायल

  • सड़क किनारे गैरेज में घुसी कार, गैरेज में खड़ी बाइक को भी किया क्षतिग्रस्त

जौनपुर धारा, खेतासराय। गोरारी बाजार में रविवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर बाइकों को टक्कर मारते हुए एक गैरेज में घुस गई। कार की जद में आए बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चपेट में आई आधा दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक एक कार शाहगंज की ओर जा रही थी। सामने से आ रही एक बाइक को कार ने टक्कर मारी थी। चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। उसने एक और बाइक को टक्कर मारते एक मोटरसाइकिल गैरेज में घुस गई। कार की चपेट में आने से नौली निवासी 32 वर्षीय दिलीप सिंह, इसी गांव के 60 वर्षीय श्याम नारायण सिंह, खुटहन निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार और इसी गांव के 18 वर्षीय आनन्द कुमार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खेतासराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।