जौनपुर। परिवहन आयुक्त उ.प्र.द्वारा एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार 01 से 15 जुलाई 2025 तक स्कूली वाहनों के प्रति विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के अनुपालन में पुलिस विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 02 जुलाई को स्कूली वाहनों के विरूद्ध संघन जॉच की गयी। जिसमें मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 08 स्कूली वाहनों का चालान/बन्द की कार्यवाही की गयी है। उक्त के साथ जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों एवं वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही संचालन किया जाय। उक्त अवसर पर एआरटीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा सहित समस्त प्रवर्तन कार्मिक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अनफिट 8 स्कूली वाहनों पर हुई कार्रवाई

Previous article
Next article

