जौनपुर धारा, जौनपुर। विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम व द्वितीय अधीक्षण अभियन्ता विवेक खन्ना ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होने उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि कम समय में अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु विभाग के तमात उपकेन्द्रों, सभी कार्यालयों व जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से योजना का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होने बताया कि ओटीएस योजना का अंतिम चरण चल रहा है, जो कि 31 दिसम्बर 2023 तक रहेगा। उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि यह योजना पुनः नहीं आयेगी। उन्होने बताया कि जिन व्यक्तियों को पूर्व में बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया एवं निर्धारित राजस्व उनके द्वारा जमा नहीं किया गया है, वो भी इस योजना में किये गये राजस्व निर्धारण छूट प्राप्त कर लाभ उठा सकते हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं से किया ओटीएस का उठाने की अपील

Previous article
Next article

