Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरअधिवक्ता समिति ने तहसीलदार को सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र

अधिवक्ता समिति ने तहसीलदार को सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र

जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता समिति द्वारा बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह को सौंपा गया। अध्यक्ष स्कन्द कुमार यादव महामंत्री पुष्पकांत यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि कौंसिल प्रदेश अध्यक्ष पांचू राम मौर्य द्वारा 16 अगस्त 2022 को सरकार को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था जिसका समाधान न कर पोर्टल पर निस्तारित अंकित कर दिया गया जिससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। लिहाजा उक्त मांगों को तत्काल निस्तारित किया जाये। ज्ञापन में सभी अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये का मुफ्त चिकित्सा बीमा अथवा आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग की गई है। वहीं अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति के मृतक अधिवक्ताओं के लम्बित दावों के यथा शीघ्र भुगतान, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत जनपद व तहसीलों में अधिवक्ता चैम्बर निर्माण की मांग की गई है। साथ ही 60 वर्ष से अधिक लगभग चालीस हजार अधिवक्ताओं को पेंशन योजना लागू करने को कहा गया है।