Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरअधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग प्रदान करने वाली तीन आशा बहुओं...

अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग प्रदान करने वाली तीन आशा बहुओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा,सिकरारा। माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में युवा सेवा शक्ति द्वारा ब्लाक में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने वाली तीन आशा बहुओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अतिथियों ने आशा बहुओं को दस हजार रुपए का चेक अपने हाथों प्रदान किया। युवा सेवा शक्ति के पदाधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि संगठन के संस्थापक पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह द्वारा जनपद के हर ब्लाक में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने वाली आशा बहुओं को सम्मानित करने के क्रम में शनिवार को उक्त विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में ब्लाक में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने वाली बांकी गांव की आशा बहू संजू श्रीवास्तव को पहला स्थान, विरहदपुर गांव की कविता सिंह को दूसरा स्थान व संगुलपुर गांव की सरिता गुप्ता को तीसरा स्थान मिलने पर प्रमाण पत्र व नगद धनराशि प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन ने उक्त योजना को अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इसके लिए और लोगो को तेजी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा के चिकित्सक शशिकांत पटेल, प्रधानाचार्य स्वेता मिश्रा व शरद सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवांगी सिंह व आभार विद्यालय के निदेशक अरविंद सिंह व विख्यात सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मोहम्मद अरशद, रंजीत कुमार यादव, शिवशंत सिंह, राजीव सिंह, अभिनव श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।