Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरअज्ञात वृद्ध का मिला शव

अज्ञात वृद्ध का मिला शव

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ठकठौलिया गांव स्थित गांधी आश्रम के समीप एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को ठकठौलिया गांव के समीप गांधी आश्रम के पास एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा हुआ मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने  लिखा-पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।