Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

खुटहन। ब्लाक मुख्यालय के पास लोहार की पाही पर गत मंगलवार को खुटहन वाया मल्हनी मार्ग पर अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार भाजपा कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। तहरीर में बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। खुटहन गांव निवासी व भाजपा के सेक्टर संयोजक 44वर्षीय विनोद सिंह साइकिल से स्थानीय डाक बंगले के पास आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने जा रहे थे। उक्त स्थान पर पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें आने से वे बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार हेतु सीएससी ले गयी। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पत्नी नीतू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।