- बाजार वासियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
जौनपुर धारा, शाहगंज। शुक्रवार की दोपहर शाहगंज नगर के व्यस्ततम मुख्यमार्ग पर शाहजहांपुर से खाली बोरा लाद कर जौनपुर जा रहे एक ट्रक में जेसीज चौक के पास से ही आग लग गई। जो नगर के लोहा मंडी तक आते-आते विकराल रूप धारण कर लिया। सड़क मार्ग जाम होने के कारण ड्राइवर बुरी तरह घबराकर गाड़ी छोड़कर भागने लगा। लेकिन बाजार वासियों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए तत्काल अपने-अपने घरों से सबमर्सिबल चालू करके आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया तथा ड्राइवर को रोक लिया। जिसके कारण एक बड़ी अनहोनी होने से रह गई तथा बाजार वासियों के अथक प्रयास के कारण आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को बाजार से बाहर निकलवाते हुए बहुरानी मैरिज हाल के बगल ट्रक में लदा हुआ सारा खाली बोरा उतरवा कर सुलग रहे बोरे पर नगर पालिका द्वारा भेजे गए टैंकर से पानी डलवा दिया। वहीं बाद में तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड के जवानों ने भी सुलगते हुए बोरे बुझाने में मदद किया।


