― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग से तीन गाएं जलकर मरी

अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग से तीन गाएं जलकर मरी

जौनपुर धारा,मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के जुड़ऊपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन छप्पर जलकर खाक हो गए और तीन गायों की भी मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी राम सनेही, बाल-मुकुंद, दीपक कुमार सरोज के छप्पर में शुक्रवार को दोपहर अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग बिकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे देखकर अगल बगल के लोगों ने शोर मचाया तो घर में दोपहर को सोए सभी परिजन बाहर आ गए। भारी संख्या में ग्रामीण आग की लपटे देखकर एकत्रित हो गए और घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक तीनों छप्पर में अलग अलग बंधी तीन गाएं जल कर मर चुकी थी। छप्पर में रखा अनाज व कपड़े भी जल गए। आगजनी के कारणों का भी पता नहीं चला। सूचना देने के बाद भी न तो हल्का लेखपाल और न ही कोई राजस्व कर्मी घटना स्थल पर पहुंचा।

Share Now...