Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनहोली पर पति और ससुर ने किया ऐसा भांगड़ा हंस-हंसकर कैटरीना कैफ...

होली पर पति और ससुर ने किया ऐसा भांगड़ा हंस-हंसकर कैटरीना कैफ का हुआ बुरा हाल

होली के मौके पर कैटरीना कैफ और उनकी फैमिली का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विक्की कौशल और श्याम कौशल डांस करते नजर आ रहे है और कैटरीना कैफ खूब ठहाके लगा रही हैं. होली का मौका है. इस मौके को हर सितारा अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रहा है. कैटरीना कैफ का भी एक फैमिली वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके पति विक्की कौशल और ससुर श्याम कौशल होली पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में कैटरीना कैफ की आवाज और हंसी को सुना जा सकता है. पति और ससुर का यह डांस देखकर उनका हंस-हंसकर बुरा हाल हो रहा है. इस तरह यह वीडियो कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.इस वीडियो में विक्की कौशल पापा श्याम कौशल के साथ डांस कर रहे हैं. जबकि कैटरीना कैफ उनसे कहती हैं कि बेबी ऊपर देखो. वहीं बाप-बेटा झूमकर नाच रहे हैं और कैटरीना कैफ का हंसी से बुरा हाल हो रहा है. वैसे कैटरीना कैफ ने फैमिली के साथ होली सेलिब्रेशन की फोटो कल ही शेयर कर दी थी.कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज फिल्म भूत पुलिस थी. जो बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को लुभाने में असफल रही थी. उनका आने वाली फिल्मों में सलमान खान के साथ टाइगर 3 भी शामिल है. जिसमें एक बार फिर वह जोया अवतार में नजर आएंगी और जमकर एक्शन करेंगी. इसके अलावा वह विजय सेतुपती के साथ मैरी क्रिसमस में भी काम करेंगी.