Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनबिना ब्लाउज पहने ही जाह्नवी ने साड़ी में कराया बोल्ड फोटोशूट

बिना ब्लाउज पहने ही जाह्नवी ने साड़ी में कराया बोल्ड फोटोशूट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। जाह्नवी ने अब तक के करियर में कई फिल्मों में काम किया हैं। एक्टिंग के साथ जाह्नवी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी की हॉटनेस देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं। उनकी ये सभी तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी ने साड़ी तो पहनी है, लेकिन उन्होंने इसके साथ ब्लाउज नहीं पहना है। उन्होंने बिना ब्लाउज पहने ही फोटोशूट कराया है।तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने काजल लगाया है और उनका मैसी बन उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। जाह्नवी कपूर ने अपने बालों में गजरा बांधा है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने गले में एक नेकपीस कैरी किया है। इस सिंपल लुक में जाह्नवी एक से बढ़कर एक पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई यूजर्स को उन्हें देखकर उनकी मां श्रीदेवी की याद आई है। वहीं, कई को उनमें स्मिता पाटिल की झलक दिखाई दे रही है।जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘एनटीआर 30’ के अलावा मल्टीपल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वह ‘बवाल’ में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। जाह्नवी आखिरी बार फिल्म मिली में नजर आई थीं, जो मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ का हिंदी रीमेक है, दोनों ही फिल्मों को माथुकुट्टी जेवियर ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म को प्रोड्यूसर जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने किया था।