Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरहोम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 180 मरीजों का निःशुल्क उपचार

होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 180 मरीजों का निःशुल्क उपचार

जौनपुर धारा, खुटहन। 15 मार्च बलदेई शिक्षा समिति इमामपुर में बुधवार को समाजसेविका स्व.जगना देवी की स्मृति में उनकी उन्नीसवीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे आरएसजेडी मेमोरियल होम्योपैथिक क्लीनिक सरायनसीब ने प्रतिभाग किया। क्लीनिक के डॉ.अशोक कुमार यादव द्वारा करीब 280 मरीजों का उपचार कर आवश्यक परामर्श दिया गया।संस्था की तरफ से सभी मरीजों में निःशुल्क दवा वितरित की गई। होमियोपैथी चिकित्सक डॉ.अशोक यादव ने प्रांगण में मौजूद मरीजों को टीबी, ब्लड प्रेशर, शुगर, चर्मरोग, गांठ, गैस, कैंसर आदि गम्भीर बीमारियों के प्राथमिक लक्षण के विषय मे जानकारी दी तथा उनसे बचाव हेतु आवश्यक सुझाव भी दिया। इस मौके पर प्रबन्धक अच्छेलाल यादव, अध्यक्ष रामभवन यादव, विनोद यादव, राममूरत, विजयबहादुर, राजेंद्र प्रसाद, राहुल, शैलेंद्र, प्रदीप आदि लोग मौजूद रहें।