जौनपुर धारा, बदलापुर। जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बदलापुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के सरायत्रिलोकी मोड़ के पास से लूट की योजना बना रहे चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बाइक, 430 रूपए नगदी, एक तमंचा 315 बोर,दो जिंदा कारतूस 315 बोर,5 मोबाइल फोन,लोहे का रॉड,पेंचकस,कुंभी बरामद करते हुए पुलिस ने सूरज यादव पुत्र अमृत लाल यादव निवासी सराय भिखारी थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़, अंकित यादव पुत्र बाबू लाल यादव निवासी हरीपुर आसपुर देवसरा, सौरभ तिवारी पुत्र विनोद तिवारी निवासी हरीपुर आसपुर देवसरा, नवीन यादव पुत्र प्रेमचन्द यादव निवासी किलाई थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
सर्राफा की दुकान पर लूट की योजना बना रहे चार लुटेरे गिरफ्तार


