Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयहैक हुआ नेपाल के प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट

हैक हुआ नेपाल के प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट

हैकर्स ने नेपाल के प्रधानमंत्री का पुष्प कमल दहल प्रचंड का ही ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया और उसमें डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने से संबंधित ट्वीट कर दिये नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @PM_Nepal गुरुवार (16 मार्च) को तड़के सुबह हैक कर लिया गया. उनके अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने उनके ट्विटर अकाउंट से डिजिटल करेंसी को प्रमोट करने से संबंधित मैसेज ट्वीट किया.पीएम नेपाल के ट्विटर अकाउंट पर दहल की प्रोफाइल की जगह BLUR अकाउंट लिखा हुआ दिख रहा है. ब्लर प्रो टेडर्स के लिए नॉन-फंजिबल टोकन मार्केट प्लेस है. यहां पर डिजिटल और करेंसी को बढ़ाने की बात कही गई. ट्विटर अकाउंट पर, @PM_Nepal के अकाउंट से NFT के संबंध में एक ट्वीट को पिन किया जिसमें लिखा था, “डिजिटल पेयर्स को डिजिटल करेंसी देने की बात कही गई थी. अकाउंट के 690.1K फॉलोअर्स हैं. हालांकि अकाउंट हैक होते ही नेपाल के सियासी हलके में अफरा-तफरी मच गई.आनन-फानन में नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अकाउंट को वापस रीस्टोर कर लिया. हालांकि इस मामले पर खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है. इससे पहले बीते महीने टीएमसी का भी ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था. यूजर्स ने अकाउंट हैक करने के बाद पार्टी के हैंडल का डिस्पले पिक्चर चेंज कर दिया था और उसका नाम युग लैब्स कर दिया था. बाद में कई घंटों की मेहनत के बाद  अकाउंट रीस्टोर कर सके थे. हालांकि अकाउंट हैक होने के बाद पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया था. बीते साल 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट इन डिजिटल करेंसी के यूजर्स ने हैक कर लिया था. इस ट्विटर अकाउंट ने भी अपने अकाउंट से क्रिप्टो-करेंसी को बढ़ावा देने की बात कही थी.