Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहिन्दी सिर्फ भाषा ही नहीं हमारी संस्कृति भी है : अनिल कुमार

हिन्दी सिर्फ भाषा ही नहीं हमारी संस्कृति भी है : अनिल कुमार

  • सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में हर्षोल्लास के साथ गया हिन्दी दिवस

जौनपुर धारा, खेतासराय। 14सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से हिंदी के प्रति लोगों को जागरूक कर उसके महत्व के बारे में बताया जाता है।इसी क्रम में गुरुवार की सुबह खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में बड़े हर्षोल्लास के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हिंदी प्रवक्ता राजेश कुमार यादव हिंदी का महत्व एवं हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है, पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्वर और व्यजन के बारे में बताया। कार्यक्रम में संदीप कुमार ने जयशंकर प्रसाद की कविता आंसू का गायन कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दी सिर्फ एक भाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति भी है, हिंदी को मातृभाषा एवं राजभाषा बताते हुए मां को प्रथम शिक्षिका के रूप में बताया और रहीम के दोहा कह रहीम उत्तम प्रकृति का कर सकत कुसंग चंदन विष व्यापत नहीं लपटे रहत भुजंग का उदाहरण देते हुए हिंदी विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला और अपनी भावनाओं से सभी छात्रों को हिंदी के प्रति अपना रुझान बढ़ाने का तथ हिंदी पढ़ने-लिखने का विशेष रूप से ज्ञान अर्जन करने का तरीका बताया।इस अवसर पर दिनेश कुमार गुप्ता, अनुराग कुमार यादव, अभिषेक कुमार मिश्रा, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रेखा यादव, सुगीता सिंह, किरन सिंह, एनसीसी के फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय कुमार ने किया।