Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकारखाना हादसे में मजदूर की मौत

कारखाना हादसे में मजदूर की मौत

  • 20 वर्षों से कम्पनी में मजदूरी करता था मानिक चन्द्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के मातापुर में वाराणसी मार्ग पर गुरुवार को इंजीनियिंरग कम्पनी के कारखाना में हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मृत व्यक्ति बिहार के कैमूर जिले का निवासी था। स्वजन को हादसे की सूचना देकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मातापुर में कृषि यंत्रों का निर्माण करने वाली कपूर इंजीनियरिंग कंपनी का कारखाना है। कैमूर (बिहार) के हरिहरपुर गांव के मानिक चंद्र सिंह लगभग 20 वर्षों से फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे वह चारा काटने की मशीन बना रहे थे। अचानक ग्राइंडर मशीन में लगा पत्थर टूटकर छिटका और उनके सीने में जाकर लगा। गहरी अंदरूनी चोट आने से वह गिरकर बेहोश हो गए। कम्पनी संचालक व अन्य मजदूरों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। डाक्टरों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। फैक्ट्री संचालक व साथी मजदूरों से घटना के बारे में पूछताछ की। हादसे की सूचना दिए जाने पर मृत मानिक चंद्र सिंह के स्वजन घर से चल पड़े हैं। पुलिस ने कहा स्वजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।