― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहिंदी भवन में आरक्षण वर्गीकरण चेतना महासम्मेलन आयोजित

हिंदी भवन में आरक्षण वर्गीकरण चेतना महासम्मेलन आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। आरक्षण वर्गीकरण चेतना महासम्मेलन का आयोजन हिंदी भवन रविवार पूर्वाहन 10 बजे भारतीय समता समाज पार्टी एवं राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी गठबंधन लोक मंच के तत्वाधान में किया गया।  इस मौके पर भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव प्रजापति ने कहा कि आज 6743 जातियां अलग अलग रेखा खींचकर देश को कोसों पीछे ले जा रही हैं। राजनेता अपनी राजनीति में केवल अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। आरक्षण वर्गीकरण चेतना महासम्मेलन के माध्यम से समता और एकता का परिचय देते हुए, अपने महापुरुषों शहीदों सेनानियों के आदर्शों एवं विचारों को आगे ले चलने की प्रतिज्ञा ली जाएगी जिससे एकता के साथ विकास पथ पर देश को अग्रसर किया जा सके। सम्मेलन में भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अंबिका प्रजापति, पूर्व मुख्य अभियंता श्रीकांत साहू, एडवोकेट पूरनमल, सभासद अरविंद सहित तमाम सैकड़ों वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

Share Now...