जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ.राम सूरत मौर्य का रविवार को कायस्थ समाज के लोगो ने कल्याण समिति के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव व वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव के आवास पर सम्मानित किया और लगातार जनता के बीच जाकर समस्याओं को सुनने व देखने के लिए धन्यवाद भी दिया। भाजपा नेता डॉ. राम सूरत मौर्य ने कहा कि जनता व आप सब के सहयोग से ही नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा का हुआ है जो नगर के विकास के लिए संकल्पित है। कहाकि किसी की भी कोई समस्या हो सीधे अवगत कराने का कष्ट करें हम सब जगह जाकर खुद देखेंगे। आज कायस्थ समाज ने जो सम्मान दिया उसका आजीवन आभारी रहूंगा। उक्त अवसर पर डॉ. रामसूरत मौर्य ने उपस्थित लोगों से मोदी सरकार ने 9 साल होने पर जनसमर्थन में मिस्ड कॉल भी लोगों से कराकर लिंक भरवाया। डॉ. मौर्य को वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग प्रसाद, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, कल्याण समिति के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व संगत पंगत के प्रदेश सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने स्वागत करते हुए आये हुए लोगों को धन्यवाद दिया। उक्त अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, संतोष निगम, अनुपम श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, राजेश किशोर श्रीवास्तव बबलू श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव आदि चित्रांश बंधु मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि को किया गया सम्मानित

Previous article

