जौनपुर धारा, मछलीशहर। कस्बे से सटे नेता नगर के समीप एक हार्वेस्टर गाड़ी के अचानक ब्रेक लगा देने से बाइक चला रहा युवक और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि स्थानीय कस्बे के कृपाशंकर नगर मोहल्ला निवासी माधुरी 50 वर्ष पत्नी रामकुमार अपने सहयोगी कमलेश पटेल 32 पुत्र फूलचंद पटेल निवासी ग्राम बोड़ेपुर के साथ बाइक से ग्राम सेमरहो में एक शैक्षिक संस्था द्वारा आयोजित मीटिंग अटेंड करने गई थी। वहां से लौटते समय मछलीशहर से जंघई रोड पर नेता नगर के समीप आगे चल रही हार्वेस्टर गाड़ी से उनकी बाइक तेज रफ्तार से जाकर भिड़ गयी और हार्वेस्टर का एक सरिया चालक कमलेश की जांघ में घुस गया जबकि महिला का जबड़ा टूट गया है। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
हार्वेस्टर गाड़ी की चपेट में आने से दो घायल

Previous article
Next article

