Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरहार्दिक पंड्या के फैन बने वीवीएस लक्ष्मण

हार्दिक पंड्या के फैन बने वीवीएस लक्ष्मण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी२० सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में इस टी२० सीरीज में हार्दिक पंड्या भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। अब हार्दिक को लेकर वीवीएस लक्ष्मण ने भी बयान दिया है। लक्ष्मण इस दौरे पर हेड कोच की भूमिका में हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी२० सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को वेलिंगटन में खेला जाना है। इस टी२० सीरीज के लिए रोहित शर्मा समेत कुछ सारे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है। ऐसे में हार्दिक पंड्या को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। पंड्या ने इस साल आयरलैंड दौरे पर भी सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में टीम की बागडोर संभाली थी। हार्दिक की लीडरशिप के वीवीएस लक्ष्मण भी कायल हो गए हैं। लक्ष्मण ने कहा कि हार्दिक तकनीकी रूप से अच्छे प्लेयर हैं और वह मैदान पर शांत रहते हैं। लक्ष्मण ने कहा कि टी२० सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों को निडरता से खेलने की जरूरत होगी।

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में वीवीएस लक्ष्मण इस दौरे पर हेड कोच की भूमिका में हैं। लक्ष्मण ने एक प्रेस कॉन्प्रâेंस कहा, ‘हार्दिक पंड्या एक बेहतरीन कप्तान हैं। हमने देखा है कि उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए क्या किया है। मैंने आयरलैंड सीरीज में उनके साथ समय बिताया है। वे न केवल तकनीकी रूप से अच्छे खिलाड़ी हैं बल्कि मैदान पर काफी शांत भी रहते हैं जो बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया, ‘टी२० क्रिकेट में हमें आजादी और निडरता से खेलने की जरूरत है और हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैदान पर जाकर खुद को ढाल सकते हैं। कप्तान और प्रबंधन द्वारा उन्हें दिया गया संदेश यह है कि वे निडर होकर बल्लेबाजी करें, लेकिन परिस्थितियों और माहौल को भी ध्यान में रखकर उसी के अनुसार रणनीति बनाएं। लक्ष्मण ने स्वीकार किया कि छोटे प्रारूप में ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में योगदान दे पाए। लक्ष्मण ने कहा,’हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजी कर सकते हैं और ऐसे बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजी कर सकते हैं, बल्लेबाजी करने वाले गेंदबाजों की अधिक संख्या से टीम को गहराई मिलती है और बल्लेबाज क्रीज पर स्वतंत्र होकर खेल सकते हैं. मुझे लगता है कि यह समय की जरूरत है और अधिक से अधिक टीम अपनी चयन प्रक्रिया में इसे शामिल करेंगी और बहुआयामी खिलाड़ियों की पहचान करेंगी। लक्ष्मण ने यह भी कहा कि सीरीज में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है क्योंकि भारत का लक्ष्य बीच के ओवरों में विकेट लेना है। भारत ने २०१३ से कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है, लेकिन लक्ष्मण को लगता है कि टीम के पास ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो उच्चतम स्तर के लिए तैयार हैं। इससे सभी प्रारूप में खेलने वाले खिलाड़ियों को व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यकम के बीच जरूरत पड़ने पर आराम देने का मौका मिलता है। लक्ष्मण ने कहा, ‘काफी क्रिकेट खेला जा रहा है और इसमें कोई शक नहीं है। भारत भाग्यशाली है कि उसके पास चुनने के लिए इतने सारे खिलाड़ी हैं। टीम प्रबंधन और चयन समिति के सदस्यों के रूप में, हमें यह जानने के लिए सावधान रहने की जरूरत है कि कुछ खिलाड़ियों को कब ब्रेक देना है। ब्रेक न केवल उन्हें शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी तरोताजा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।