Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनहार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन ने वर्कआउट किया शुरू

हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन ने वर्कआउट किया शुरू

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक सुष्मिता सेन को कुछ समय पहले हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्होंने एंजियोप्लास्टी करवाई। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी खुद फैंस के साथ शेयर की। अब एक्ट्रेस की हालत में पहले से काफी सुधार है। उन्होंने अपनी सेहत पर फोकस करते हुए योग करना शुरू कर दिया है सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इस पिक्चर में सुष योगा आउटफिट में ओपन स्ट्रेचिंग करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘व्हील ऑफ लाइफ। मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने परमिशन दे दी है। स्ट्रेचिंग शुरू हो चुकी है। क्या मजेदार एहसास है। ये मेरी हैप्पी होली है, आपकी कैसी है? आप लोगों को ढेर सारा प्यार।सुष्मिता सेन ने कुछ समय पहले अपने पिता के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर हार्टअटैक की जानकारी दी थी। पोस्ट में सुष अपने पिता के साथ नजर आ रही थीं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘मेरे पिता के कुछ शब्द- अपने दिल को हमेशा खुश और साहसी रखें, और ये तब आपको साथ देगा जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी। हाल ही में मुझे हार्ट अटैक आया था। एंजियोप्लास्टी हुई और स्टेंट लगा। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने मुझे बताया कि मेरा दिल बहुत बड़ा है।’एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आर्या 3 में नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग बीते दिनों शुरू कर दी थी। खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ठीक होकर एक बार फिर सेट पर लौटेंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस जानी मानी ट्रांसजेंडर गौरी सावंत के किरदार में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज के जरिए एक्टिविस्ट गौरी सावंत की जिंदगी को दुनिया के सामने लाएंगी। कुछ महीने पहले इस वेब सीरीज से एक्ट्रेस ने अपना पहला लुक रिवील किया था।