Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनअपनी अदाओं से Amrapali के पति Nirahua को रिझाती दिखीं Anjana Singh

अपनी अदाओं से Amrapali के पति Nirahua को रिझाती दिखीं Anjana Singh

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इस समय लगातार सुर्खियों में हैं। ऐसा लग रहा है कि निरहुआ के सामने हर दूसरा एक्टर फेल है, क्योंकि भोजपुरी दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा निरहुआ का गाना ही यूट्यूब पर सर्च किया जा रहा है, जिसकी वजह दिनेश लाल यादव के एक के बाद एक गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचाये हुए हैं।निरहुआ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, आम्रपाली और शुभी शर्मा संग रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। अब ऐसे में अभिनेत्री अंजना सिंह को कैसे भूल सकते हैं। अब निरहुआ और अंजना सिंह (Anjana Singh) का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। निरहुआ का ये गाना भले ही लगभग 7 साल पुराना हो गया है, लेकिन इसका क्रेज अभी तक खत्म नहीं हुआ है।निरहुआ का गाना ‘बानी लगावले होठ लाली’ एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। ये गाना फिल्म ‘का है, इस गाने में निरहुआ और अंजना सिंह की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।फिल्म को रिलीज़ हुए काफी साल हो चुका है, लेकिन इसका एक गाना लोग आज भी काफी पसंद करते हैं। सॉन्ग ‘बानी लगावले होठ लाली’ को आज ही लोग खूब पसंद करते हैं। इस गाने के व्यूज भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।गाने में अंजना सिंह एक्टर निरहुआ को रिझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन दिनेश लाल यादव उनसे दूर भागते हुए दिख रहे हैं। गाने को बेडरूम में ही शूट किया गया है। गाने को कल्पना और दिनेश लाल यादव ने अपनी आवाज़ दी है। जबकि, गाने के बोल शशि रंजन द्विवेदी के हैं और संगीत ओम झा ने दिया है। फिल्म ‘बेटा’ इनोवेटिव आइडिया प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।