जौनपुर धारा,जौनपुर। मंगलवार को जिले के विभिन्न इलाकों में हनुमान जयंती विधिवत पूजा अर्चना के साथ मनाई गई। हनुमान मंदिरों में देर शाम तक भजन कीर्तन जारी रहा। मंदिरों में अखंड हरिकीर्तन होने से वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया। हनुमान की जयंती मंदिरों में भगवान हनुमान की पूजा की गई। इस दौरान लोगों माथे पर लाल तिलक लगाया। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाया। नगर के कोतवाली चैराहा, रूहटटा, हनुमान मंदिर, बड़े हनुमान मन्दिर, बीआरपी हनुमान मंदिर, नगर के मारूति मन्दिर टीडी कालेज सहित अन्य अनेक हनुमान मंदिर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के हनुमान मंदिर पर बजरंग बली के जन्म दिन पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। सुबह से ही मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर आरंभ हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। हरिकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया। कई मन्दिरों में युवाओं के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया। आचार्य बृजमोहन शास्त्री ने बताया कि हनुमान जी के पूरे शरीर में जो लोग सिदूर लगाते हैं, उनपर बजरंगबली जल्द खुश हो जाते हैं। बताया कि एक समय की बात है जब सीता माता श्रृंगार कर रहीं थी, तो उन्हें सिदूर लगाते हुए हनुमान जी ने देखा। तब वे माता सीता से पूछे तो सीता माता ने बताया कि इससे प्रभु श्रीराम खुश रहते हैं। इस पर भगवान हनुमान ने पूरे शरीर में सिदूर लगा लिया और दरबार में आ गए। जब भगवान श्रीराम ने देखा और पूछा तो हनुमान जी नें कहा कि जब आप चुटकी भर सिदूर से इतना प्रसन्न हो जाते हैं, इसीलिए मैंने पूरे शरीर पर सिदूर लगा लिया। यह सुन श्रीरामजी प्रसन्न हो उन्हें यह आशीर्वाद प्रदान किया कि जो लोग तुम्हारे पूरे शरीर पर सिदूर लगाएंगे, उनकी मनोकामना जल्द पूर्ण होगी।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
हनुमान जयन्ती पर की विधिवत पूजा अर्चना

Previous article
Next article


