Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरस्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

50 से ज्यादा बच्चों ने किया प्रतिभाग, अश्विक, आयु व सुकैना रही अव्वल

जौनपुर धारा, शाहगंज। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था ज्योत्सना द्वारा गुरुवार को नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए हेल्दी बेबी शो का आयोजन हुआ। तीन आयु वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। आश्विक जायसवाल, आयु अग्रहरि और सुकैना फातिमा अपने अपने वर्गों में विजेता रहे। संस्था अध्यक्ष शिशु रोग विशेषज्ञ डा. एसएल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित हुई। पहला वर्ग 0 से 12 माह का रहा जिसमें अश्विक जायसवाल अव्वल और विवान दूसरे स्थान पर रहे। दूसरा वर्ग 13 से 36 माह का रहा जिसमें पहला स्थान आयु अग्रहरि और दूसरा स्थान शुभ जायसवाल को मिला। 37 से 60 माह वाले तीसरे वर्ग में सुकैना फातिमा पहले और एंजल जायसवाल दूसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि पावर कॉर्पोरेशन वाराणसी के पूर्व मुख्य अभियंता विश्वनाथ मौर्या ने सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारूकी ने इस कार्यक्रम के लिए संस्था की सराहना की और सभी अभिभावकों से बच्चों को समय से टीकाकरण कराने की अपील की। संचालन डा. राम निरंजन मौर्य ने किया। निर्णायक मण्डल में डा. रुचि मिश्रा और गीता मुन्नी जायसवाल ने निभाई। आभार प्रद शन संस्था के सचिव राजेश सिंह ने किया। इस दौरान आशा गुप्ता, निशाकांत जायसवाल, डा. सीताराम सिंह, रमेश चंद्र द्विवेदी, अमित जायसवाल, रामकेदार, मिठाई लाल मौर्य, सतीश मोदनवाल, भगवती प्रसाद जायसवाल, दीपक जायसवाल, महावीर, डा. सुधाकर मिश्रा, दिवाकर मिश्रा और प्रेमशंकर आदि मौजूद रहे।