― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरस्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के मथुरा प्रसाद इण्टर कॉलेज, भाऊपुर में स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को देश-प्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य हरदेव प्रसाद मिश्र ने झण्डारोहण कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15अगस्त न केवल हमारा राष्ट्रीय पर्व है। बल्कि यह दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रदेव मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य राम यादव, मातिबर सिंह, नन्हे लाल मिश्र, डॉ.कमला प्रसाद पटेल, देवानंद चौहान, सुरेश मिश्र, कृष्ण कुमार चौहान सहित आदि उपस्थित रहें।

Share Now...