Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाईकों की टक्कर में बृद्ध की मौत, दो घायल

बाईकों की टक्कर में बृद्ध की मौत, दो घायल

खुटहन। डिहियां गांव में पिलकिछा वाया पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग स्थित ईंट के पास शनिवार को दो बाईकों की टक्कर में वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उसके पुत्र को हल्की चोटें आईं। दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका उपचार सीएचसी पर कराया गया। गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर स्वजन शव का पीएम कराने से इंकार कर रोते बिलखते घर लेकर चले गए। हैदरपुर गांव निवासी 70वर्षीय अच्छेलाल दिल्ली गए थे। जहां से वापस लौटे थे। वह बदलापुर पहुंचे तो उनका पुत्र संतोष उन्हें बाइक से घर ला रहा था।घर से लगभग एक किमी पहले उक्त ईंट के पास से सामने से आ रहे बाईक सवार डिहिया गांव निवासी अनिल की बाइक टकरा गई। दोनों बाईकों की टक्कर में अच्छेलाल की मौत हो गई।