Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरस्कॉर्पियो से ले जाकर दो युवकों ने युवती से किया बलात्कार

स्कॉर्पियो से ले जाकर दो युवकों ने युवती से किया बलात्कार

  • पीड़ित ने एसपी डीएम से लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को प्रेमी ने स्कॉर्पियो से ले जाकर सुनसान स्थान पर दोस्त के साथ मिलकर बलात्कार कर दिया। पीड़ित युवती ने एसपी और डीएम से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज के पास कंप्यूटर क्लास की एक 20 वर्षीय युवती के साथ पदुमपुर निवासी एक युवक से युवती का प्रेम हो गया। युवती का आरोप है युवक ने प्रेम जाल में फंसा कर उसे शादी की बात करने लगा। जिस पर युवती राजी थी यह सिलसिला चलता रहा। विगत दिनों प्रेमी ने युवती को डिग्री कॉलेज के पास बुलाया और जहाँ उसका साथी स्कॉर्पियो लेकर खड़ा था। युवती को स्कॉर्पियो में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और छोड़कर चले गए कहा कि अगर किसी से बताओगी तो जान से मार देंगे। लोक लाज के डर से वह चुप रही। लेकिन मानसिक रूप से व्यथित एवं अवसाद ग्रस्त हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गया। उन्होंने कोतवाली मे लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद पीड़ित पुलिस अधीक्षक से मामले की जानकारी लिखित रूप से दिया और डीएम को भी पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई।