जौनपुर धारा, जौनपुर। नवम् अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग सप्ताह के दूसरे दिन 16 जून को प्रातः 6.00 बजे लोहिया पार्क पालिटेक्निक चौराहा जौनपुर में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ.कमल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर योग का शुभारंभ किया गया। डॉ.कमल द्वारा हर घर तक योग को पहुंचाने के लिए सभी संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया और बताया कि नियमित और निरन्तर योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने मनोदैहिक स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बना सकता है। पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले मनोदैहिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन और त्रिकोणासनों को जहां खड़े होकर किया गया वहीं बैठकर और लेटकर भद्रासन, शशकासन, भुजंगासन और शव आसनों के साथ कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और शीतली प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास कराया गया और अन्त में योग संकल्प के साथ शांति पाठ करके योग सत्र का समापन हुआ। योग शिविर में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा.कमल, जिला उद्यान अधिकारी, डा.शहाबुद्दीन, योग प्रशिक्षक अचल हरिमूर्ति, अरविन्द यादव, विकास यादव, नीतु यादव, वन्दना साहू एवं अन्य योग प्रशिक्षक सहित अधिकारी वर्ग ने योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। उक्त के अलावा जनपद जौनपुर में पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट स्थित क्रान्ति पार्क, इंग्लिश क्लब, इन्दिरा गाँधी स्टेडियम सिद्दीकपुर, जिला कारागार एवं जनपद में हेल्थ वेलनेस सेन्टर व चिकित्सालयों, विद्यालयों के बीआरसी सेन्टर एवं समस्त ग्राम सरोवर पर योगाभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में दीप प्रज्ज्वलित करके सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। योगगुरु ने विश्व योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया।
― Advertisement ―
निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना
जौनपुर में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई।
लोहिया पार्क में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया योग सप्ताह का शुभारंभ

Previous article
Next article


