Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्कूलों में बच्चों की रही बल्ले बल्ले

स्कूलों में बच्चों की रही बल्ले बल्ले

  • कविता प्रतियोगिता के बीच बच्चों ने चखा पकवान

जौनपुर धारा, जौनपुर। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में पांचवें दिन परिषदीय के साथ ही एडेड स्कूलों के बच्चों की भी बल्ले बल्ले रही। इस दौरान बच्चों ने कबिता प्रतियोगिताओं के बीच एक से बढ़कर एक पकवानों का स्वाद चखा। गौरतलब हो कि शासन की मंशा के अनुरूप आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य के कुशल पर्वेक्षण में रविवार को क्षेत्र के तमाम परिषदीय स्कूलों कविता प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। साथ ही विशेष भेजन के रूप में कहीं हलवा पूड़ी तो कहीं खीर के साथ ही बच्चों ने फलों का स्वाद चखा। इसी कड़ी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंचगांव में प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी, प्राथमिक विद्यालय मयारी में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रणंजय सिंह, एकडला में शिक्षक नेता उमेश चन्द्र यादव, सदरुद्दीनप्ाुर में अनुपमा अग्रहरि और कम्पोजिट विद्यालय रामनगर में प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार सिंह, शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहांगीर पट्टी में प्रधानाध्यापक महेश दूबे के नेतृत्व में बच्चों ने खूब मस्ती की। कम्पोजिट विद्यालय रामनगर में कार्यक्रम में बच्चों का निर्णायक मंडल में सदस्य होना उनके लिए एक अलग अनुभूति रही। इसी तरह सवायन, भगासा, बुमकहा, कोह ड़ा समेत तमाम स्कूलों के बच्चों की बल्ले बल्ले रही।