Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरग्राम प्रधान पर चोरी का आरोप

ग्राम प्रधान पर चोरी का आरोप

  • पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की ग्रुहार

जौनपुर धारा, जलालपुर। क्षेत्र के करदहाँ गांव के ग्राम प्रधान पर एक युवक ने चोरी का आरोप लगाया है। आरोप  है कि ग्राम प्रधान ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर उस पर हमला बोल दिया और गाड़ी में रखा बीस हजार रुपए निकाल लिए। आरोप यह भी है कि स्थानीय पुलिस ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जगह उनका सहयोग कर रही है और चोरी की घटना में लीपापोती कर रही है। थाने से न्याय नहीं मिला तो पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगायी है। करदहाँ गांव निवासी पीड़ित उपेंद्र सिंह ने बताया कि वह बीते 8 अगस्त को जनपद वाराणसी के फूलपुर में अपने आफिस के उद्घाटन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद काले रंग की स्कॉर्पियो से शाम करीब 6 बजे अपने घर जा रहा था कि गांव के रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए बैठे ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश भास्कर एवं बृजलाल के साथ कुछ अन्य लोग लाठी डंडा लेकर खड़े थे और मेरी गाड़ी को देखते ही हम पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से मैं घबरा गया और घबराहट में मेरी गाड़ी का चक्का खेत में चला गया। इतने में वह लोग मेरे पास आये और मेरे गले की सोने की चेन छीन लिया। मैं वहां से किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागा। आरोप है कि ग्राम प्रधान व उनके साथियों ने गाड़ी में काफी तोड़फोड़ किया और गाड़ी में रखा लगभग बीस हजार हजार रुपया निकाल लिया जिसकी लिखित सूचना मैंने स्थानीय थाने पर दिया परन्तु पुलिस ने मेरे तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया और दूसरे तहरीर पर हस्ताक्षर करा कर सिर्फ तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज करके मामले में लीपापोती कर दिया। इस मामले में पूछे जाने पर ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश भास्कर ने गाड़ी में तोड़फोड़ होने की बात को सही बताया और चोरी की घटना को झूठा बताते हुए बताया कि पूरा मामला एक्सीडेंट का है। घायलों की तरफ से मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि ग्राम प्रधान पूरी तरह से झूठ बोल रहे हैं। ग्राम प्रधान काफी दबंग किस्म का व्यक्ति है। पूर्व में पुलिस से हाथापाई करने का वीडियो भी ग्राम प्रधान का वायरल है।