― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्कूली बस अनियंत्रित होकर खम्भे से टकराई

स्कूली बस अनियंत्रित होकर खम्भे से टकराई

  • बाल-बाल बचे चालक व खलासी

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में दोपहर बाद हुई एक घटना में स्कूल की खाली बस को लेकर चालक और खलासी केराकत की तरफ से जौनपुर शहर जा रहे थे। बस अनियंत्रित होकर एक बिजली के खम्बे से टकरा गई। सम्भवत: हादसे का कारण बस चालक को झपकी आना लग रहा है। रविवार को दोपहर के बाद केराकत की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार खाली स्कूल बस सेवईनाला बाजार में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खम्बे से टकरा कर रुक गई। घटना की वजह से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में बस चालक और खलासी बाल-बाल बच गए और मौके से फरार भी हो गए। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने बस को मौके से हटवाया।

Share Now...