Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरस्कूली बच्चों को नशा नहीं करने की दिलाई गयी शपथ

स्कूली बच्चों को नशा नहीं करने की दिलाई गयी शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा नशा मुक्ति प्रकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत नशामुक्ति पखवारा के प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ में विद्यालय में उपस्थित 375 बच्चों को नशा नहीं करने की शपथ के साथ किया गया। शाखा अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए आज के कार्यक्रम के बारे बताते हुए कहा कि समाज में व्याप्त नशा रूपी बुराई को दूर करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है।  प्रकल्प प्रमुख डॉ. गौरव मौर्या द्वारा किसी भी प्रकार की नशा जैसे तंबाकू, गुटखा, दोहरा, शराब इत्यादि से होने दुष्परिणाम जैसे मुख कैंसर, मुंह का नहीं खुलना इत्यादि को विधिवत पोस्टर व लैपटॉप के माध्यम से बताया। इस अवसर पर नशामुक्ति के प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल ने सभी को नशा के प्रति आगाह करते हुए सभी को स्वयं एवं परिवार मित्र सहित कभी नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर संघचालक धर्मवीर, सतेंद्र अग्रहरी, पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, कोषाध्यक्ष शरद साहू, रामरतन सेठ, शिवकुमार सेठ, भरत सेठ, राघवेंद्र, प्रधानाचार्य गणेश दत्त उपाध्याय, वरिष्ठ आचार्य दिलीप पाठक, विद्यालय परिवार के तमाम सदस्य उपस्थित थे। संचालन अतुल जायसवाल ने किया। रामरतन सेठ सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।