Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वच्छ भारत मिशन को आईना दिखा रहा है यात्री प्रतीक्षालय

स्वच्छ भारत मिशन को आईना दिखा रहा है यात्री प्रतीक्षालय

जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का सपना संजोए वर्तमान्ा की केन्द्र सरकार भले ही चाहे जितनी कवायद कर ले, पर प्रशासन की उदासीनता के चलते प्राय: जगह जगह उनके सपने चूर चूर होते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित यात्री प्रतीक्षालय का देखने को मिल रहा है। भारी भरकम सरकारी धन से बना उक्त प्रतीक्षालय स्थानीय प्रशासन के जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते स्वच्छता मिशन को आईना दिखाते नजर आ रहा है। यात्रियों की जगह उक्त प्रतीक्षालय घास फूस, धूल और कचरों से भरा पड़ा है। समूचे प्रतीक्षालय में गन्दगी की भरमार है। बता दें कि शासन की मंशा के अनुरूप वाहनों की प्रतीक्षा कर रहे हैं यात्रियों को छाए में बैठने के लिए लाखों रूपए खर्च कर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में शेडदार प्रतीक्षालयों का निर्माण कराया गया है। जिसकी उपयोगिता का आकलन करने के लिए जन सन्देश टाइम्स की टीम ने सराय मोहिउद्दीनपुर स्थित प्रतीक्षालय का जायजा लिया तो उसमें लगे गन्दगी के अम्बार ने स्वच्छता मिशन को आईना दिखाते नजर आया। समूचा प्रतीक्षालय यात्रियों की जगह धूल धक्कड़ और कचरों से भरा पड़ा मिला। चारों ओर उगे घास स्वच्छता मिशन को आईना दिखाते नजर आए। लोगों की मानें तो स्वच्छता के अभाव में यात्री कभी भी प्रतीक्षालय में बैठे नजर नहीं आए। अब सवाल यह उठता है कि सरकार की अति महत्तवपूर्ण योजना को पलीता लगाने और योजना के नाम पर लाखों का सरकारी धन खर्च कर उसकी उपयोगिता शून्य रखने के जिम्मेदारों की भूमिका की जांच और कारवाई होगी या महज कागजी कार्य पर ही सरकारी योजनाओं का महिमामंडन होता रहेगा? यह लोगों में यक्ष प्रश्न बना हुआ है।